Doordrishti News Logo

कला-संस्कृति के संरक्षण,संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध-बीडी कल्ला

  • मण्डोर के राबामावि किसान कन्या में राज्यस्तरीय कला उत्सव शुरू
  • दो दिवसीय आयोजन में राज्य भर से 700 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा
  • शिक्षा मंत्री ने किया उत्सव का शुभारंभ

जोधपुर,शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने गुरुवार को जोधपुर जिले के मण्डोर में नागोरी बेरा स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय किसान कन्या में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव का शुभारम्भ किया। शिक्षा मंत्री ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव की शुरूआत की और इसे प्रदेश के कला एवं संस्कृति जगत के लिए महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
इस उत्सव में कला-संस्कृति से जुड़ी 10 विधाओं के प्रदर्शन में राजस्थान के सभी 33 जिलों से लगभग 700 प्रतिभागी संगीत,नृत्य जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इनमें दिव्यांग प्रतिभागी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में फ्रेशर्स डे आयोजित

government-committed-to-the-protection-and-promotion-of-art-and-culture-bd-kalla

शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे चहुंमुखी प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा और सामुदायिक विकास के सुनहरे स्वरूप को मूर्त रूप देने हरसंभव प्रयासों में जुटी हुई है।

उन्होंने हाल ही प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाओं के साथ ही शिक्षा विभाग के उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी देते हुए नागोरी बेरा स्थित स्कूल में नए विषय के रूप में अर्थशास्त्र और कृषि की सौगात दी।

ये भी पढ़ें- वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

कल्ला ने विद्यार्थियों को ज्ञान के महत्व एवं व्यक्तित्व विकास के लिए कैरियर निर्माण से संबंधित गतिविधियों से जुड़ने के साथ ही निरोगी एवं स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन के महत्त्व को अंगीकार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर निगम (उत्तर) महापौर कुन्ती देवड़ा, समाजसेवी जसवंत कच्छवाहा,शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खींचड़, उद्योगपति कुंज बिहारी कल्ला, राजस्थान सरकार में श्रम सलाहकार मंडल जोशी सहित विभिन्न अधिकारी, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026