Doordrishti News Logo

सालोड़ी नदी से अवैध बजरी का खनन एवं परिवहन,दो गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सालोड़ी नदी से अवैध बजरी का खनन एवं परिवहन, दो गिरफ्तार। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने नदी से अवैध रूप से बजरी का खनन एवं परिवहन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर माइनिंग एक्ट में केस दर्ज किया है। अवैध बजरी से भरी गाड़ी को भी जब्त किया गया है।

चाय केबिन में मिली कोडिन सीरप की 8 भरी और 160 खाली शीशियां बरामद

राजीव गांधी नगर पुलिस थाने के एएसआई महेंद्र कुमार ने गांगाणा फांटा पर अवैध बजरी से भरी गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में सवार दो लोगों से बजरी के संबंध में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर गाड़ी और अवैध बजरी को माइनिंग एक्ट में जब्त कर लिया गया। गाड़ी में सवार दो लोगों शिव बाड़मेर हाल सुंदर बालाजी कॉलोनी गली नंबर 8 निवासी नवाब खां और मेहबूब खां को गिरफ्तार किया गया।