जोधपुर, राजस्थान की लोक संस्कृति की आकर्षक झलकियों के साथ शनिवार की शाम तीन दिवसीय लोकानुरंजन मेले का शानदार समापन हुआ। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की साझी मेजबानी में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला,

Glimpses of Rajasthani folk culture left a three-day Lokanuranjan fairपश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर, हरियाणा कला परिषद कुरूक्षेत्र तथा भारतीय लोक कला मंडल उदयपुर की ओर से तीन दिनों तक चले इस लोकानुरंजन मेले में आज की शाम केवल राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय लोककलाकारों ने अपने फन और फनकारी से दर्शकों में अमिट छाप छोड़ी।

पिछले दो दिनों में जम्मु कश्मिर, हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा व पंजाब सहित राजस्थान के लोककलाकारों ने अपनी अभिनव लोककला के परचम फहराया। समापन अवसर पर प्रेक्षागृह के भीतर केवल एक सत्र में हुए कार्यक्रमों के दौरान राजस्थानी लोेककलाओ ने दर्शकों को अपनी प्रस्तुतियों से बांधे रखा। कठपुतली कला की लुप्त होती विधा को सजीव बनाए रखने वाली संस्था भारतीय लोक कला मंडल उदयपुर द्वारा कठपुतली शो ने अपना प्रभाव छोड़ा। कार्यक्रम में जाकीर खान लंगा ने लोकगीत गायन, गंगा देवी पादरला पार्टी का तेरहताली नृत्य, अलवर के युसुफ खान का भपंग वादन, विजय लक्ष्मी व महेश आमेरा पार्टी का चरी नृत्य, जोधपुर की सीमा का भवाई नृत्य, उदयपुर का चिरमी नृत्य, जितेन्द्र पराशर पार्टी की फूलों की होली व कालबेलिया प्रस्तुति के साथ संपन्न किया गया। सचिव एलएन बैरवा ने आयार व्यक्त किया। संचालन बिनाका जैरी व प्रमोद सिंघल ने किया। आरंभ में अकादमी अधिकारी रमेश कंदोई व अरूण पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026