Doordrishti News Logo

जन्म दे भले ही एक को,जीवनदान दे अनेक को

लवकुश मदर मिल्क बैंक में प्रेणादायी कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जन्म दे भले ही एक को,जीवनदान दे अनेक को।सूर्यनगरी में नवजात शिशुओं के जीवन को सुरक्षित एवं संवारने के उद्देश्य से नवजीवन संस्थान परिसर स्थित लव कुश मदर मिल्क बैंक में एक अनूठे एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्म दे भले ही एक को,जीवनदान अनेक को थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में शहर की अनेक माताओं ने आगे बढक़र अपने अमूल्य दूध का दान किया।

मातृममता से ओतप्रोत इस पहल ने उन असंख्य अनजान नवजात बच्चों को जीवन का संरक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,जो किसी कारणवश माँ के दूध से वंचित रह जाते हैं।यह विशेष आयोजन समाज सेवी स्व.भगवान सिंह परिहार की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महारानी हेमलता राजे थीं,जिन्होंने माताओं द्वारा किए गए इस सद्कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। माताओं के योगदान से वे स्वयं भी अभिभूत नजऱ आईं और नवजातों का जीवन बचाने में जुटी पूरी टीम को साधुवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन नवजीवन संस्थान के संचालक राजेंद्र सिंह परिहार की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा एवं उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। दोनों विशेषज्ञों ने नवजात शिशुओं के लिए माँ के दूध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि मां का दूध नवजात के जीवन रक्षण की प्रथम और सर्वोत्तम पोषक आहार है।

नवजीवन परिवार के सहयोगियों शोभा परिहार,अभिनव परिहार और मीनाक्षी परिहार ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य,वरिष्ठ नागरिक एवं बालिकाएँ इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि नवजीवन संस्था की स्थापना समाजसेवी भगवान सिंह परिहार ने समाज सेवा के उद्देश्य से की थी।इस सामूहिक दुग्धदान शिविर ने जोधपुर की मातृशक्ति की करुणा,संवेदन शीलता और समाजहित के प्रति समर्पण को साकार रूप में प्रस्तुत किया,जो निश्चित ही अनेक नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।

Related posts:

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण

June 23, 2026

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

June 23, 2026

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

June 23, 2026

पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती

June 23, 2026

सात साल से फरार 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

June 23, 2026

सीएचबी सेक्टर 12 में मिला शव,पत्थर की चोट लगने से मौत

June 23, 2026

You missed