Doordrishti News Logo
  • होटल में ठहरे प्रेमी युगल ने की आत्महत्या
  • दोनों ही शादीसुदा
  • कल शाम को आए थे होटल में रूकने
  • लड़क़ी बना रही थी शादी का दबाव -सुसाइड नोट मिला

जोधपुर, शहर के बासनी सरस्वती नगर में एक होटल में ठहरे प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। लड़क़ी के नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का अंदेशा है तो उसके प्रेमी ने कायलाना में कूद कर अपनी जान दे दी। दोनों ही शादीसुदा थे। लड़क़ा दो बच्चों का पिता था। लड़क़ी की इस साल अप्रेल में शादी हुई थी। दोनों के परिजन की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट पुलिस में दी गई है। शवों का एम्स अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। अनुसंधान अलग-अलग अधिकारियों की तरफ से किया जा रहा है।

लड़क़ी ने खाई नशीली

एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया कि बासनी हड्डी मिल क्षेत्र में रहने वाला 33 साल का रमेश भाट का एक लड़क़ी से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। रमेश शादीसुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता भी है। मजदूरी करता था। कल शाम को वह लड़क़ी को साथ लेकर बासनी सरस्वती नगर स्थित होटल चंद्रा में आया था। एक कमरे में ठहरे थे। जहां से वह रात को अपनी बाइक लेकर निकलता सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है। मगर पुन: लौटते नजर नहीं आता है।

लड़क़ी ने खाई नशीली

इस पर होटल में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा देर रात कमरे का पता लगाने के साथ तलाशी ली जाती है। तब उसके साथ आकर ठहरी लडक़ी पलंग पर अचेत पड़ी दिखाई देती है। उसके मुंह से झाग निकलने के साथ ही नाक से ब्लडिंग भी हो रही थी। एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया कि रात साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना पर थानाधिकारी पाना चौधरी आदि वहां पहुंचते हैं। लड़क़ी को तुरंत ही मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा जाता है। मगर उसकी मौत हो जाती है।

लड़क़ी ने खाई नशीली

सुबह रमेश का शव मिला कायलाना में

इधर आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कालयाना में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर सूरसागर पुलिस वहां पहुंची। तब उसकी पहचान रमेश भाट के रूप में की गई। उसने मरने से पहले से एक सुसाइड नोट अपनी डायरी में लिखा था।

सुसाइड नोट में यह लिखा

पुलिस ने मौके से जब्त किए गए सुसाइड नोट के आधार पर बताया कि रमेश लड़क़ी के शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान हो गया था। लड़क़ी ने शादी नहीं किए जाने पर नशीली गोलियां खाकर अपनी जान देने की बात की थी। वह लड़क़ी के बराबर शादी के दबाव से परेशान हो गया था।

लड़क़ी की शादी अप्रेल में हुई

परिजन ने पुलिस को बताया कि लड़क़ी की शादी अप्रैल में ही हुई थी। वह इन दिनों अपने पीहर में आई हुई थी। जहां रमेश भाट से पहले से ही उसकी पहचान थी। लड़क़ी को आज उसके ससुराल वाले पाली से जोधपुर लेेने आने वाले थे।

होटल के कमरे चल रहा था टीवी पंखा

जिस वक्त होटल कर्मचारी रूम पर पहुंचे तब वहां पर टीवी और पंखा चालू हालत में मिला। मगर कोई हलचल नहीं होते देख सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा सका।

दोनों परिवार ने दी मर्ग की रिपोर्ट

मृतक रमेश भाट और लड़क़ी के परिवार की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। रमेश के मामले में सीआरपीसी की धारा 174 में मर्ग दर्ज हुआ है और लड़क़ी के परिजन की तरफ से दी गई रिपोर्ट पर सीआरपीसी की धारा 176 में मर्ग की कार्रवाई की जा रही है। इसकी जांच प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की जाएगी।

ये भी पढें – बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं देने वाला सत्ता के काबिल नहीं – शेखावत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026