Doordrishti News Logo

टांके से पानी निकालते युवती गिरी, मौत

जोधपुर,टांके से पानी निकालते युवती गिरी,मौत। झंवर स्थित हिंगोला गांव में पानी के टांके से पानी भरते समय पैर फिसलने से एक युवती गिर गई। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के रिश्तेदार नेे इस बारे में झंवर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। झंवर पुलिस ने बताया कि आदिनाथ नगर पाल रोड निवासी मदनसिंह पुत्र राजूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उसके भाई का परिवार हिंगोला में रहता है।

यह भी पढ़ें – यहां दो सूने मकानों में चोर नगदी और आभूषण चुरा ले गए

उसके भाई मांगी लाल सिंह की बेटी 21 साल की ज्योत्सना टांके से पानी निकाल रही थी। तब अचानक से पैर फिसलने पर वह उसमें गिर गई। घरवालों को पता लगने पर उसे पानी से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने बाद में मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में मर्ग की कार्रवाई की गई है।अग्रिम जांच की जा रही है।शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: