Doordrishti News Logo

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की साधारण सभा सम्पन्न

नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

जोधपुर,भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का सत्र 2022-23 की प्रथम साधारण सभा व शपथ ग्रहण समारोह होटल चंद्रा इंपिरियल में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। सहसचिव अजय माथुर ने बताया की समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष जेपी शर्मा एवं प्रांतीय महासचिव प्रदीप राठी ने की।

सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्र-गीत के साथ सभा की कार्रवाही शुरू की गई। इस अवसर पर मुख्य शाखा में नए बने सदस्य को अंग वस्त्र व परिषद की पिन देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रांतीय महासचिव प्रदीप राठी ने सत्र की नई कार्यकारिणी के दायित्वधारियों को शपथ दिलाई। शाखा अध्यक्ष अर्चना बिड़ला ने परिषद द्वारा किए गए सेवा कार्य तथा इस सत्र में नए कार्य करने की योजना के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। सभी सदस्यों से कार्य को सुचारु रूप से करने में सहयोग की अपेक्षा की गई।

पैथोलॉजी लैब में नई सोनोग्राफी मशीन व कलर प्रिंटर खरीदने का सदस्यों से आव्हान किया गया। इस कड़ी में डॉ करण सिंह राजपुरोहित, शशांक माहेश्वरी ने सहयोग देने की घोषणा की तथा नंदलाल भाटी ने कलर प्रिंटर देने की घोषणा की। सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से उनका स्वागत किया। सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने पिछली सभा के मिनट्स पढ़कर सुनाए। सभी सदस्यों ने उन्हे ध्वनिमत से पास किया। कोषाध्यक्ष अशोक व्यास ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा सदन ने उसे पास किया।

इस अवसर पर इस वर्ष का बजट भी पेश किया। प्रांतीय अध्यक्ष जेपी शर्मा ने भारत विकास परिषद के केंद्रीय कार्यालय से शाखा कार्यालय तक कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में सदन को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होने परिषद की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और कहा की पूरे भारतवर्ष में परिषद की 1500 शाखाएं कार्यरत हैं। अंत में सभी सदस्य ने अपना परिचय दिया। सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने सभी का आभार व्यक्त कर राष्ट्रगान के साथ सभा समापन की घोषणा की। संचालन डॉ प्रभात माथुर ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026