Doordrishti News Logo

यूपीआरएमएस के टी शर्ट का महाप्रबंधक ने किया विमोचन

क्रिकेट प्रतियोगिता

जोधपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जोधपुर मण्डल के तत्तवाधन में एनएफआईआर के संस्थापक सदस्य स्व. केशव एच कुलकर्णी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता रेलवे ग्राउण्ड में नॉक आउट आधार पर 9 मार्च से प्रारभ्भ होगी तथा 20 मार्च को फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में पूरे जोधपुर डिवीजन की 11 टीमें भाग लेंगी। टीमों को रंगीन टी शर्ट संघ द्वारा दिये जायेंगे।

जोधपुर आए उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के महाप्रबंधक विजय शर्मा व डीआरएम गीतिका पाण्डे ने यूपीआरएमएस के टी शर्ट का विमोचन किया। इस अवसर पर संघ के जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा भी उपस्थित थे। यूपीआर एमएस के मण्डल सचिव भरत जोशी व मण्डल अध्यक्ष पारस चौधरी ने बताया कि 9 मार्च को मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डे,संघ के जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता, जोनल महासचिव एसआई जैकब,जोधपुर रेल मण्डल के खेलकूद अधिकारी रवि मीणा व आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में उद्घाटन मैच रेलवे गर्ल्स व आपी एफ गर्ल्स के बीच होगा। इसके साथ ही प्रतिदिन 20-20 ओवर के दो मैच होंगे जिसमें जोधपुर डिवीजन, जोधपुर मैन, जोधपुर लाइन, लोको, वर्कशाप, भगत की कोठी, समदड़ी, बाड़मेर, मेड़ता रोड़, डेगाना व आरपी एफ की टीमें भाग लेंगी। मैच की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026