Doordrishti News Logo

गहलोत का बजट जादूगरी वाला होगा- प्रभारी मंत्री

जोधपुर, जिले के प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए जाने वाले आगामी बजट को लेकर कहा कि इस बार का बजट जादूगरी वाला बजट होगा। जनता को राहत मिलेगी। कृषि,शिक्षा व चिकित्सा पर इस बजट का फोकस रहेगा। उन्होंने प्रशासनिक फेरबदल को लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था के दिशा में बेहतर कदम बताया।
उन्होने जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के खतरे के चलते सभी तरह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में शहर विधायक मनीषा पँवार के अलावा जोधपुर के जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग,मेडिकल कॉलेज प्रशासन, जोधपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों ने भी शिरकत की।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत हुए सुभाष गर्ग ने कहा कि,कोविड प्रबंधन को लेकर अधिकारियों से चर्चा करने के साथ आवश्यक फीडबैक लिया है। पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की व्यवस्था के अलावा उनके डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सुचारू मॉनिटरिंग पर चर्चा हुई है। सोशल रिवोल्यूशन को लेकर काम करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर जागरूकता के लिए गांवो में भी फोकस करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026