Doordrishti News Logo

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर की गौसेवा

जोधपुर, शहर में रविवार को भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर जोधपुर मुख्य शाखा की तरफ से गुलाब गौशाला मिल्कमैन कॉलोनी में गायों के लिए सब्जी की गाड़ी, लापसी रोटियां गुड देकर गायों की सेवा की गई। गायों के लिए लापसी का प्रबंध ओम प्रकाश फोफलिया एडवोकेट की तरफ से करवाई गई।

इस कार्य में सुरेश चंद्र भूतड़ा, हरी महेश्वरी,दिनेश शर्मा, कमलेश सांगर, उमा काबरा, ओम प्रकाश फोफलिया, सुमन फोफलिया,संदीप,अंतिमा मंत्री, मधु भूतड़ा, गोकल बिरला, राजेंद्र मंत्री सहयोग किया। गुलाब गौशाला के अध्यक्ष मदन मोहन भट्टड़, महेंद्र गग्गड,विजय किशन फोफलिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आगे भी इसी तरह सहयोग करने का निवेदन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: