Doordrishti News Logo

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 29 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच होंगे

मशाल रथ 11 से 14 जुलाई तक जोधपुर जिले के भ्रमण पर

जोधपुर,राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 29 अगस्त से 2 अक्टूम्बर 2022 के मध्य आयोजित होगें। इनमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, शूटिंग वालीबॉल,टेनिस बॉल क्रिकेट, वालीबॉल सहित छह खेलो का आयोजन होगा।

जिला खेल अधिकारी शरद टाक ने बताया कि खेलों की प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त 2022 को खेल दिवस से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि चयनित खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजन से पूर्व व्यापक जनजागृति व वातावरण निर्माण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर मुख्यमंत्री द्वारा 29 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल मशाल रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह मशाल रथ राज्य के सभी जिलों के ब्लॉक पंचायत मुख्यालयों पर भ्रमण करेगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जोधपुर जिले में यह मशाल रथ 11 से 14 जुलाई (4 दिवस) भ्रमण करेगा। जैसलमेर जिले से 11 जुलाई को फलोदी, बापिणी एवं लोहावट, 12 जुलाई को देचू बालेसर,चामू एवं ओसियां,13 जुलाई को बावड़ी, भोपालगढ,पीपाड़ सिटी एवं बिलाड़ा तथा 14 जुलाई को मण्डोर अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा, श्रीउम्मेद राजकीय स्टेडियम जोधपुर, लूणी व धवा होते हुए बाड़मेर जिले में प्रवेश करेगी।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि मशाल रथ के स्वागत व सम्मान के लिये जिले के सभी ब्लॉकों में जन प्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में मशाल रथ के स्वागत सम्मान आम जन की सहभागिता व व्यापक प्रचार- प्रसार के लिये जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी व आयोजन की नोडल अधिकारी ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, तहसीलदारों एंव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026