Doordrishti News Logo

सोमवार को भी घरों से नहीं उठा कचरा

  • नगर निगम सफाई भर्ती का मामला
  • शाम को हुई वार्ता बेनतीजा
  • झाडू डाउन रहेगा

जोधपुर,शहर में सोमवार को घर और गलियों से कचरा नहीं उठा। यही हालात आने वाले कितने दिनों तक रहेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता। इसका कारण है सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन झाड़ू डाउन हड़ताल। नगर निगम उत्तर और दक्षिण दोनों के ही सफाई कर्मियों ने इस हड़ताल को समर्थन दिया और सोमवार से काम बंद कर दिया है। इन सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरना दिया। मुख्य रूप से मांग रखी है कि आने वाले दिनों में जो सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए,उसमें शत प्रतिशत वाल्मीकि समाज का ही आरक्षण हो।

ये भी पढ़ें- पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 7 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत

संघर्ष समिति के नरेश कंडारा ने बताया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं मान लेती। कुछ दिन पहले जयपुर में 66 प्रतिशत पद वाल्मीकि समाज के लिए आरक्षित करने पर सहमति बनी थी लेकिन जोधपुर में सफाई कर्मचारियों की यूनियन और वाल्मीकि समाज इससे सहमत नहीं है।

तीन दिन से नहीं उठा रहा कचरा

झाड़ू डाउन हड़ताल के चलते किसी भी पॉइंट से कचरा नहीं उठा। डोर टू डोर बेस्ट कलेक्शन करने वाले वाहन भी अधिकांश मोहल्लों में नहीं पहुंचे। रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को हमेशा से ही सफाई का लोड ज्यादा रहता है,लेकिन अधिकांश मोहल्लों में 2 दिन से कचरा पड़ा होने से क्षेत्रवासियों की स्थिति खराब हो रही है। शाम को सफाई कर्मचारियों और निगम प्रशासन के बीच वार्ता भी हुई मगर कोई नतीजा नहीं निकला। हड़ताल कल भी जारी रहेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: