शहर भर में गणगौर पूजन की धूम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर भर में गणगौर पूजन की धूम। शहर में इन दिनों गणगौर पूजन चरम पर है। पावटा क्षेत्र के पोलो सेकंड में मंगलवार को महिलाओं ने गवर और इशर की सामूहिक पूजा की और गणगौर के एक से बढ़कर एक गीत गा कर गवार ईशर को रिझाते हुए सुहागिनों ने मंगल कामना की।
लोकानुरंजन मेले से व्यास का नाम हटाना अपमान-बिनाका
सुहागिनों ने सुख समृद्धि के प्रतीक मारवाड़ का प्रमुख त्यौहार गणगौर की पूजा आज बड़े ही उल्लास के साथ की। तीजनियों ने घर-घर घुड़ले को घुमाया और मंगल गीतों से व आरती के साथ परिवार की मंगल कामना की। इस अवसर पर मंत्री वर्षा मंत्री,मंजू तापड़िया,नीतू सोनी,पूर्णिमा राठी,अंजु मनिहार, सुमन,मधु डागा,गुड्डू उपस्थित थीं।
