Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में अब पारंपरिक जुआ खेलने का ट्रेंड कम होता दिख रहा है। खाइवाली और ताश से जुआ खेलना बंद होता दिख रहा है। अब जुआरि या तो चकरी पर दांव लगवाते हैं या फिर मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करवा जुआ खिलवा रहे हैं। शहर में सोमवार को ऐसे दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की और 50 हजार से ज्यादा की रकम जब्त की। जुआ अधिनियम में केस बनाए हैं।

प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि प्रतापनगर थाने के एसआई रामकृष्ण ताड़ा और डीएसटी टीम पश्चिम ने मिलकर आज दिन में कायलाना रोड पर गुजराती कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति को पकड़ा। वह मोबाइल पर फनरेप गेम के मार्फत लोगों से आईडी लेकर पासवर्ड देता और ऑनलाइन जुआ खेला रहा था। इस पर पुलिस की टीम ने आखलिया चौराहा के पास बरकतुल्ला खां कॉलोनी निवासी मोहम्मद इस्माइल उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद युसुफ को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 हजार 560 रूपए जब्त किए। दूसरी तरफ चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि सेक्टर में भी एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर जुआ खेलाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने चौहाबो सेक्टर 20 निवासी पंकज केशवानी पुत्र पुरूषोत्त्म को गिरफ्तार किया। ये लोग मोबाइल ऐप पर फनरेप गेम से जुआ खेलाते हैं। रकम लगाने वाले को बाद में 9 गुना पैसे देने को कहते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: