जुआरियों की धरपकड़,25 गिरफ्तार 70 हजार बरामद
लोडिंग टैक्सी में ले जाया गया थाने
जोधपुर,जुआरियों की धरपकड़,25 गिरफ्तार 70 हजार बरामद। शहर की नागौरी गेट पुलिस ने नागौरी गेट सर्किल पर जुआ खेल रहे 25 लोगों को गिरफ्तार कर 70 हजार रुपए बरामद किए। सभी को बाद में लोडिंग टैक्सी में डालकर थाने लाया गया। पुलिस निरीक्षक दयालाल ने बताया कि नागौर गेट सर्किल पर जुआ खेले जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम एसआई सुमन, एएसआई पप्पूसिंह,भागूराम, परमेश्वर, हैड कांस्टेबल गोपालसिंह, किशोरसिंह, इमरान खान,कांस्टेबल गणपतलाल आदि की गठित की गई।
यह भी पढ़ें – इंजीनियर के मकान में सेंध लगाने का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
पुलिस ने नया तालाब के पास से 25 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने इस बारे में हासम,दिनेश कलाल, युसुफ खां,मोहम्मद हारून,जाकिर हुसैन,मोहम्मद अतीक,महरान,राशिद खां,इंसाफ अली,माजिद,आशिक, न्याज मोहम्मद,प्रतापसिंह,आसिफ अली,इमरान नजीर,शेर मोहम्मद,बुंदू खां,मोहम्मद रमजान,इमरान खां, अजहरूदीन,रिजवान,इस्माइल खां, रिजवान अख्सर,इस्माइल खां, मोहम्मद अयुब,नेक मोहम्मद और मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार किया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

