Doordrishti News Logo

जोधपुर, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद व बालाजी हेल्पलाइन के तत्वावधान में जरूरतमंदों को पिछले करीब 45 दिनों से खाना वितरण जारी है।
जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के अन्दर एक गरीब आदमी की क्या हालत हो रही है वो सभी जान चुके है। पिछले एक महीने से दिहाड़ी मजदूर और दूसरे राज्य से आए मजदूर एक वक्त की रोटी को तरस रहे है। इसी के चलते पिछले काफी दिनों से निशुल्क खाने का अभियान शहर से दूरदराज के क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

आज कुड़ी क्षेत्र में गरीब व बेसहारा लोगों को भोजन पहुंचाया गया। अभियान में शहर विधायक मनीषा पंवार के हाथों से जरूरतमन्द लोगों को खाना परोसा गया। इस अभियान में बालाजी हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल लाल दवे का योगदान रहा। इस दौरान जोधपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, मुख्य उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तिवाड़ी, शहर अध्यक्ष नदीम बक्श, सचिव लाखन सिंह, संगठन सचिव दीपक गहलोत, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गौड़, डॉ पाबूराम सतलाना, लक्ष्मण गुर्जर देव, महिला संगठन दुर्गा गुर्जर, पुष्पा शर्मा, भोमाराम चौधरी, मूलाराम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दीपक चौधरी, हाइटेक्निक डिपार्टमेंटल के ऑनर महावीर  आदि ने सहयोग किया।

ये भी पढ़े – 35 दिन तक चले निःशुल्क भोजन व्यवस्था का समापन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026