Doordrishti News Logo

यूएसडीटी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी

  • नामजद आरोपी के खिलाफ कराया केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),यूएसडीटी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी। शहर के बनाड़ क्षेत्र डिगाड़ी में रहने वाले एक युवक को यूएसडीटी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 30 लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। पीडि़त ने भोपालगढ़ के एक युवक के खिलाफ इस बारे में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

बनाड़ थाने के एएसआई बिंजाराम ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के बासनी सांदुआ हाल डिगाड़ी स्थित सरदारप विहार निवासी रतन सिंह पुत्र नारायण दान चारण ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि भोपालगढ़ का रहने वाला रवि गहलोत उसका परिचित है और दो साल पहले उसने बताया कि वह कमोडिटी यूएसडीटी का काम करता है और इंवेस्टमेंट करने पर अच्छा मुनाफा कमा सकता है।

रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर प्रारंभ

इसके झांसे में आए रतन सिंह ने यूएसडीटी में पैसा लगाना शुरू कर दिया। कुछ दिन तक तो उसे लाभांश मिलता रहा बाद में वह टालमटोल जवाब देता रहा। तकरीबन दो साल में उसने 30 लाख रुपए हड़प लिए और यूएसडीटी में इंवेस्ट की बात की। एएसआई बिंजाराम ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026