Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 3.37 लाख की धोखाधड़ी

पीड़ित ने नामजद के खिलाफ दी रिपोर्ट

जोधपुर,शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 3.37 लाख की धोखाधड़ी। शहर के कालूराम की बावड़ी सूरसागर के एक युवक से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 3.37 लाख की ठगी किए जाने का केस सदर बाजार पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पीडि़त ने नाम जद आरोपी के खिलाफ इस बारे में केस दर्ज करवाया है। रेलवे गेट कालू राम की बावड़ी सूरसागर निवासी नरेंद्र सोनी पुत्र योगेंद्र सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – नौ दिवसीय शिल्प समागम मेले का शुभारंभ

रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई की स्वर्णकारी की दुकान घोड़़ों का चौक बाइजी तालाब के पास गिरधारी मार्केट में है। जहां पर उसका आना जाना रहता है। वहां पर दिनेश सोनी नाम के एक शख्स से मुलाकात हुई तब उसने कहा कि वह शेयर बाजार में इंवेस्ट का काम करता है अच्छा मुनाफा होता है। इस झांसे में आकर पीडि़त नरेंद्र सोनी द्वारा वर्ष 2022 में दिनेश सोनी को तीन चार किश्तों में 3.37 लाख रुपए दे दिए। बदले में पीडि़त को एक एप डाउनलोड करवाने के साथ उसके बैंक खाते की जानकारी ले ली। पीडि़त द्वारा दिए रुपए को शातिर दिनेश सोनी ने अपनी खाते में ट्रांसफर कर दिया। महिने भर बाद में शेयर में मुनाफे की बात की तो वह टालमटोल जवाब देना लगे। आखिर में कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। आरोपी दिनेश सोनी द्वारा उससे धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठ लिए गए। सदर बाजार पुलिस ने अब बंगला नगर बीकानेर हाल घोड़ों का चौक निवासी दिनेश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026