Doordrishti News Logo

रिटायर्ड सूबदार की पत्नी के बैग से सात तोला वजनी बाजूबंद चोरी

टैंपों में सवार तीन महिलाओं पर जताया संदेह

जोधपुर,रिटायर्ड सूबदार की पत्नी के बैग से सात तोला वजनी बाजूबंद चोरी।शहर के झालामंड स्थित नवदुर्गा कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी के बैग से सात तोला वजनी बाजूबंद चोरी हो गए। वह टैंपों में सवार थी और पास मेें तीन महिलाएं बैठी थी। संदेह है बैग खोलकर यह बाजूबंद चुराए गए हैं। इस बारे में कुड़ी भगतासनी थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – विभिन्न स्थानों से बाइक और ट्राली ट्रॉली चोरी

नवदुर्गा कॉलोनी झालामंड निवासी रिटायर्ड सूबेदार लालसिंह पुत्र मंगलसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनकी पत्नी कमला कंवर मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मणिहारी की दुकान से सात तोला वजनी बाजूबंद पिरो कर ला रही थी। बाजूबंद को उसने बैग में रखा था और रूट संख्या 31 के एक टैंपों में सवार होकर घर की तरफ लौट रही थी। टैंपो में तीन अन्य महिलाएं भी बैठी थी। जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो पता लगा कि बैग से बाजूूबंद गायब है। रिटायर्ड सूबेदार लालसिंह की तरफ से टैंपो में सवार तीनों महिलाओं पर बाजूबंद चुराकर ले जाने का संदेह व्यक्त किया गया है। बाजूबंद की अनुमानित कीमत सवा चार लाख के आस पास है। पुलिस अब जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026