बाड़मेर की तरफ जा रहा तेल टैंकर पलटा

फायर ब्रिगेड पहुंची

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाड़मेर की तरफ जा रहा तेल टैंकर पलटा। जोधपुर से बाड़मेर की तरफ जा रहा एक तेल टैंकर आज सुबह बाड़मेर रोड लूणावासकलां धवा के पास में पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। गर्मी के चलते आग की आशंका में मौके पर चार दमकलों को एहतियात के तौर पर लगाया गया है।

किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकीं

फिलहाल टैंकर को सीधा करवाने का प्रयास जारी है।
झंवर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार सुबह जोधपुर से बाड़मेर के तरफ जा रहा एक तेल टैंकर धवा से आगे निकलने पर लूणावासकलां गांव पाबूजी महाराज मंदिर के निकट पलटी खा गया। हांलाकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

टैंकर में तेल भरा होने की जानकारी पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। चार दमकल को मौके पर भेजा गया। गर्मी के चलते तेल टैंकर में आग लगने की आशंका जताई गई। फिलहाल किसी प्रकार का नुकसान की जानकारी नहीं मिली।

Related posts: