किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकीं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकीं। जिला पूर्व के करवड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है।
पीडि़ता की बहन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब आईटी एक्ट में इसकी जांच कर रही है। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी बहन का कोई आपत्तिजनक वीडियो अंजान युवक के पास में है।
वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है, साथ ही वीडियो को वाटसअप पर डालने की धमकीं दे रहा है। करवड़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात नंबर को टे्रस करने का प्रयास जारी है।
