Doordrishti News Logo

पुलिस अधिकारियों से पहचान बताकर कपड़ा व्यापारी से 2.83 करोड़ की ठगी

  • पूर्व क्रिकेटर न्याज मोहम्मद और पुत्र अनस मोहम्मद के खिलाफ एक और केस दर्ज
  • हिस्ट्रीशीटर से ठगे थे 18 लाख

जोधपुर,पुलिस अधिकारियों से अपनी अच्छी जान पहचान बताकर एवं उनके साथ में फोटो खींचवा कर लोगों को गुमराह करने वाले आरोपी अनस मोहम्मद के खिलाफ कपड़ा व्यापारी से 2.83 करोड़ की एक और ठगी का प्रकरण दर्ज हुआ है। इसमें उसके पिता पूर्व क्रिकेटर न्याज मोहम्मद के खिलाफ भी आरोप लगे है। इन लोगों ने कपड़ा व्यापारी को रोहिट और चौखा में जमीन दिलाने का कहकर यह ठगी की थी। आरोपी अनस मोहम्मद से अभी एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ पूछताछ कर रहे है। वह पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। जबकि दूसरा प्रकरण देवनगर थाने में दर्ज करवाया गया है।

कपड़ा व्यापारी सेक्टर 9/811 निवासी कैलाश पुत्र नथूूमल तोलानी ने देवनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि साल 2015-22 के बीच में जेके नगर शोभावतों की ढाणी निवासी अनस मोहम्मद पुत्र न्याज मोहम्मद और उसके पिता ने मिलकर उससे 2.83 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। इन लोगों ने उसे चौखा और रोहिट में जमीनें दिखाई थी। वक्त परिवादी अपना त्रिपोलिया और अमर नगर मार्केट में कोई निर्माण कार्य करवा रहा था। तब पूर्व क्रिकेटर न्याज मोहम्मद ने उससे मिला था।

ये भी पढ़ें- महिला को गला घोटकर मारने का आरोप

खुद को नगर निगम में होना बताया और कहा कि वह उसे चौखा और रोहिट मे जमीन दिला देगा। बाद में अपने पुत्र अनस मोहम्मद से मिलवाया। उसने खुद को आईपीएस अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने के साथ फोटो आदि दिखाएं थे।बाद में 2.83 करोड़ रुपए परिवादी से दो किश्तों में यह कहकर लिए गए कि अनस मोहम्मद की शादी करानी है और उसका ससुर केंसर पीडि़त है और शादी धूमधाम से करना चाहता है। तब झांसे में आकर यह रकम दी गई थी। मगर जब जमीन नहीं मिली और रुपयों की डिमाण्ड की तो वह पिता पुत्र ने मिलकर जान से मरवाने की धमकी दी। खुद की पहचान हिस्ट्रीशीटरों से होना भी बताया था। झूठे मुकदमें में फंसाने के लिए पुलिस अधिकारियों का सहारा लेना बताया था। देवनगर पुलिस ने अब घटना के संबंध में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। जिसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- घर से निकला लापता युवक का शव कायलाना में मिला

सनद रहे कि अनस मोहम्मद को गत दिनों पुलिस ने धोखाधड़ी के एक प्रकरण में गिरफ्तार किया था। उसने हिस्ट्रीशीटर सेना से बर्खास्त उम्मेद सिंह को पॉक्सो केस में एफआर लगाने का बोला था फिर धोखे से 18 लाख से ज्यादा की ठगी की थी। जिस बारे में एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ द्वारा जाचं की जा रही है। वह पुलिस अभिरक्षा में चला आ रहा है। उसने कई पुलिस अधिकारियों के साथ उनके जन्म दिन पर फोटो खिंचवाने के साथ गुलदस्ते भी भेंट किए है। यह मामला शहर में आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उसका पिता न्याज मोहम्मद पूर्व क्रिकेटर रह चुका है। अब पिता पुत्र दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस देवनगर थाने में दर्ज हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026