Doordrishti News Logo

ग्रैंड कैंप फायर से संपन्न होगी स्काउट्स की चतुर्थ जिला रैली

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की चतुर्थ जिला रैली रविवार को ग्रैंड कैंप फायर के आयोजन के साथ समारोहपूर्वक संपन्न होगी। संगठन के मुख्य जिला आयुक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन ने बताया कि डी-6 रेलवे समुदायिक भवन में चल रही पांच दिवसीय चतुर्थ जिला रैली रविवार को संपन्न होगी। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय जो संगठन की जिला अध्यक्ष भी हैं,के मुख्य आतिथ्य में सायं 7 बजे होने वाले ग्रैंड कैंप फायर और पुरस्कार वितरण समारोह में स्काउट्स के राज्य आयुक्त उत्तर- पश्चिम रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशिकिरण बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

चारण ने बताया कि ग्रैंड कैंप फायर स्काउट के लिए अपनी छिपी प्रतिभा को उजागर करने का एक अवसर होता है और इसके माध्यम से स्काउट्स एवं गाइड्स अपनी टीम भावना सहयोग और हुनर का प्रदर्शन करते हैं। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक स्काउट्स के जिला आयुक्त वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण व मंडल सहायक अभियंता सहायक जिला आयुक्त आर एस वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। रैली के तहत शनिवार को स्काउट्स,गाइड्स,कब और बुलबुल को प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 11 मई से

May 8, 2026

आधुनिक संकेत एवं कवच प्रणाली से रेल सुरक्षा होगी और सुदृढ़- श्रीवास्तव

May 8, 2026

हाथकरघा बुनकरों के उत्कृष्ट उत्पादों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी

May 8, 2026

PM आवास से मिली पक्की छत किसानों ने कहा सरकार का संबल मिला

May 8, 2026

विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने की स्वगणना,आमजन से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

May 8, 2026

इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को

May 8, 2026

568वें जोधपुर स्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजन

May 8, 2026

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों का सुरक्षा कवच

May 8, 2026

जिला कलक्टर ने कायलाना इंटेक प्लांट का किया निरीक्षण

May 8, 2026