Doordrishti News Logo

नामी कंपनी के नकली उत्पाद बेचने पर चार दुकानदार गिरफ्तार,कॉपी राइट में केस दर्ज

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।नामी कंपनी के नकली उत्पाद बेचने पर चार दुकानदार गिरफ्तार,कॉपी राइट में केस दर्ज। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल रोड रायबहादुर मार्केट में पुलिस ने चार प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर वहां से नामी कंपनी के नकली उत्पाद बरामद कर चार दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट का केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें – ऑल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन दिया धरना

कंपनी प्रतिनिधि की तरफ से उदयमंदिर थाने मेें रिपोर्ट दी गई थी। दुकानों से भारी मात्रा में नकली उत्पाद को जब्त किया गया था।
उदयमंदिर थाना पुलिस ने रायबहादुर मार्केट में रेड दी। पुलिस को एपल कंपनी के एक प्रतिनिधि की तरफ से नकली उत्पाद बेचने की जानकारी होने पर इस बारे में उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई।

पुलिस ने एसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में वहां रेड दी। चार दुकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दुकानदार जैतारण हाल कुड़ी भगतासनी निवासी संपत सिंह पुत्र हेमसिंह,बाड़मेर के सिवाना हाल चौहाबो सेक्टर 19 निवासी निंब सिंह पुत्र गुमान सिंह,चितलवाना जालोर हाल गोल बिल्डिंग सरदारपुरा निवासी डूंगराराम पुत्र दीपाराम जाट एवं नरसिंह कॉलोनी रातानाडा निवासी विपिन पुत्र रामरतन के खिलाफ कॉपी राइट का केस दर्ज किया गया। उन्हें गिरफ्तार किए जाने के साथ दुकानों से भारी मात्रा में नकली उत्पाद जब्त किए गए। एपल इंक के नकली उत्पाद वहां पाए गए।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026