Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा प्रथम बी रोड स्थित एक रेडिमेड कपड़ा शोरूम के गोदाम से डेढ़ लाख का माल चुराने वाले एक  कर्मचारी सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में 29 मार्च को रिपोर्ट दी गई थी।

सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि गत 28 मार्च की रात को सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर शी सलेक्शन के सामने रेडिमेड कपड़ों के गोदाम में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से डेढ़ लाख का माल चुराया था। घटना के संबंध में ज्वाला विहार प्रतापनगर निवासी ज्ञानचंद सिंधी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एएसआई प्रकाशराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचा गया। तब गोदाम व दुकान में काम करने वाले शख्स राजीव गांधी नगर स्थित मोकलावास निवासी नरेशराम पुत्र स्वरूपराम दमामी को पकडृा गया।

बाद में पता लगा कि चुराए कपड़ों में तीन और लोगों ने भी साथ दिया। इस पर बालेसर हाल सरदारपुरा निवासी पीयूषा छाजेड़ पुत्र सुमेरमल, नथमल पार्क सूरसागर निवासी पंकज पुत्र हरिशसिंधी एवं तेलियों का मदरसा नई सडक़ हनुमान भाखरी निवासी आसिफ पुत्र मोहम्मद गौरी को गिरफ्तार किया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026