नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म मामला
जोधपुर, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक नाबालिग का रात्रि में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पिछले सात माह से फरार चल रहे चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया है कि गत वर्ष जून माह में जाम्बा थाना क्षेत्र में रात्रि के समय एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज किया गया था। मामले की जांच वृताधिकारी वृत्त फलोदी कर रहे थे। ग्रामीण एसपी कयाल ने बताया है कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी रामपुरा निवासी भीकाराम पुत्र सोहनराम विश्नोई, बुधाराम पुत्र हड़मानाराम विश्नोई, रोहित बोला पुत्र हजारीराम विश्नोई और इसी क्षेत्र में रहने वाले दिनेश पुृत्र पांचाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। जाम्बा थाना पुलिस पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

