जेएनवीयू के पूर्व कुलपति प्रो.राठौड़ को पुण्यतिथि पर किया याद

  • श्रद्धांजलि कार्यकम आयोजित
  • प्रो.एलएस राठौड़ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर पुस्तक का होगा प्रकाशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू के पूर्व कुलपति प्रो.राठौड़ को पुण्यतिथि पर किया याद। राजनीतिक शास्त्र के अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान व जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.डॉ.लक्ष्मण सिंह राठौड की छठी पुण्यतिथि पर मारवाड़ राजपूत सभा भवन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएनवीयू के पूर्व कुलपति प्रो.गुलाबसिंह चौहान ने की।

जेएनवीयू के पूर्व कुलपति प्रो.गुलाबसिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि प्रो.एलएस राठौड़ राजनीतिक शास्त्र के अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान होने के साथ-साथ साहित्यकार व इतिहासकार भी थे। जेएनवीयू के राजस्थानी के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं डीन रहे प्रो.कल्याणसिह शेखावत ने कहा कि प्रो. एलएस राठौड़ का व्यक्तित्व एवं कृतित्व विशाल था।

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उन्होंनें कहा कि प्रो. लक्ष्मणसिह राठौड़ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को लेकर एक जीवनी का प्रकाशन किया जाना चाहिए,इसके लिए प्रो. एलएस राठौड़ फाउण्डेशन की स्थापना की जाये जो प्रतिवर्ष उनके सम्बंध में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रो.एलएस राठौड़ द्वारा महाराजा हनवंतसिंह पर लिखित अंगेजी संस्करण की पुस्तक का अनुवाद हिन्दी में किया जायेगा, जिससे महाराजा हनवंतसिंह के जीवन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी आमजन तक पहुंच सके।

पूूर्व सांसद डॉ.नारायण सिंह माणकलाव,मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा,प्रो लोकेन्द्रसिंह शक्तावत,प्रो. प्रतापसिंह भाटी आदि ने भी श्रद्धांजलि देते हुए विचार व्यक्त किए। कार्यकम का संचालन मारवाड राजपूत सभा के महासचिव केवी सिंह चांदरख ने किया।