Doordrishti News Logo

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर आएंगी

  • खरनाल में वीर तेजाजी के दर्शन करेंगी
  • छोटी खाटू में होगा स्वागत समारोह
  • कालवी व कुचामन में शोक सभा में होंगी शामिल

जयपुर/नागौर,भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे नागौर जिले की सीमा खींवसर से लेकर कई विधानसभाओं से होते हुए नागौर, जायल,डेगाना,मकराना,डीडवाना, नावां,परबतसर क्षेत्रों से होकर निकलेंगी। नागौर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रमों की शुरुआत खरनाल में लोक देवता वीर तेजाजी की जन्म स्थली पर दर्शन से होगी।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री 10 मई को राजस्थान की यात्रा पर

वसुंधरा राजे 10 मई को आबूरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात इसी दिन शाम को जोधपुर में शादी समारोह में शामिल होंगी व रात को जोधपुर में विश्राम करेंगी। 11 मई को सुबह 8:00 बजे जोधपुर से रवाना होकर करीब 9:00 खींवसर से जिले की सीमा में प्रवेश करेंगी। 9.30 बजे वे खरनाल में लोक देवता वीर तेजाजी मंदिर में धोक देकर दर्शन करेंगी। खरनाल मंदिर में दर्शन के बाद नागौर ताऊसर में श्रीमंत जयप्पा राव सिंधिया स्मारक पर नमन करेंगी। इस दौरान जगह-जगह भाजपा के जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।

वसुंधरा राजे दोपहर 12:15 बजे कालवी गांव पहुंचेंगी। यहां पर स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक सभा में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के छोटी खाटू में आयोजित स्वागत समारोह में डीडवाना,जायल,मकराना,लाडनूं, डेगाना की जनता शामिल होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।यहां पूर्व मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।

ये भी पढ़ें-जिला स्तरीय स्पीडबाॅल प्रतियोगिता 11-12 मई को

दोपहर 3:00 बजे पहुंचेंगी कुचामन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 3:00 बजे कुचामन सिटी पहुंचेंगी। यहां पर माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व नावां के पूर्व विधायक तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरीश कुमावत की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी। दोपहर करीब 3:45 बजे कुचामन से रवाना होकर वे प्रतापपुरा विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा जयपुर के लिए रवाना होंगी। शाम 5:00 बजे प्रतापपुरा में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026