Doordrishti News Logo

संभागीय आयुक्त व राजसीको एम डी डॉ शर्मा ने झंडी दिखाकर किया  रवाना 

जोधपुर, संभागीय आयुक्त व एमडी राजसीको डॉ राजेश शर्मा ने भगत की कोठी रेलवे साइडिंग से पहली बार सीधी कंटेनर ट्रेन गुजरात के पीपावव पोर्ट के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में 40 कंटेनर गये हैं। उन्होंने बताया कि पीपावव पोर्ट के लिए पहली बार कंटेनर ट्रेन की व्यवस्था की गई है। यह ट्रेन 17 घंटे में पोर्ट पर पहुँच जायेगी, इससे समय व लागत में काफी कमी आयेगी। उन्होंने बताया पीपावव पोर्ट से यह कंटेनर अन्य देशो के लिए जायेंगे। उन्होंने बताया कि राजसिको द्वारा आधारभूत सुविधाऐं क्रेन कंटेनर व ट्रेलर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने बताया कि राजसिको संचालित इनलैंड कंटेनर डिपो बासनी जोधपुर द्वारा आयात व निर्यात की सुविधा में निरन्तर विस्तार किया जा रहा है। 1995 में स्थापित  हैंडीक्राफ्ट व ग्वार गम की  यूनिट्स के लिए हमेशा ही उच्च स्तर की लॉजिस्टिक सर्विसेज प्रदान कर रहा है इस अवसर पर हैंडीक्राफ्ट एसोशियसन के अध्यक्ष भरत दिनेश व मनोज बोहरा ने राजसिको का आभार जताया। राजसीको के गगनप्रीत सिंह ने रेलवे अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026