Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने गुवाहाटी में किया ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान के दल का स्वागत

गुवाहाटी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आमजन से नदियों को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान के रिवर राफ्टिंग दल का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पानी, कीचड़ आदि को जमाकर अनुसंधान करना और वैज्ञानिक डाटा एकत्र करना है। माछखोवा स्थित प्रोग्ज्योति आईटीए सेंटर में रिवर राफ्टिंग टीम के गुवाहाटी पहुंचने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री

शेखावत ने केंद्र सरकार द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की। शेखावत ने कहा कि ब्रह्मपुत्र का पानी अभी भी काफी साफ है। अगर इस नदी को स्वच्छ बनाए रखना है तो इसे प्लास्टिक और कचरे से मुक्त होना होगा। उन्होंने बताया कि अब तक ब्रह्मपुत्र को लेकर जो भी डाटा एकत्र किया गया है, वह सड़क मार्ग से यात्रा करके एकत्र किया गया है। पहली बार डाटा जुटाने के लिए नदी मार्ग का उपयोग किया जा रहा है।
दल ने गुवाहाटी में पारंपरिक माघ बिहू मनाया। कामाख्या और उमानंद मंदिरों का दौरा किया। समारोह के दौरान एनडीआरएफ की ओर से आपातकाल में प्रयोग होने वाले संसाधनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। रिवर राफ्टिंग अभियान की टीम लीडर सुहासिनी शेखावत ने कहा कि रिवर

राफ्टिंग अभियान 29 दिनों का है, जो 917 किलोमीटर की कुल यात्रा पूरी करने के बाद धुबरी जिले की भारत-बांग्लादेश सीमा पर समाप्त होगा। समारोह में असम के उद्योग एवं वाणिज्य आदि मामलों के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी,एनडीआर एफ के महानिदेशक एसएन प्रधान, एनडीआरएफ (पूर्व और उत्तर पूर्व) के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार यादव, प्रथम एनडीआरएफ के कमांडेंट आरएस गिल, प्रथम बटालियन एनडीआरएफ के अधिकारी व जवान और ब्रह्मपुत्र बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र आमंत्रण में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओ का स्वागत और सम्मान किया गया।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान

February 25, 2026

रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं: डीआरएम

February 25, 2026

जेडीए में 150 भूखंडों की ई नीलामी प्रक्रिया आज से

February 25, 2026

काजरी में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

February 25, 2026

लूनी स्टेशन पर लगाया कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर

February 25, 2026