Doordrishti News Logo

विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निर्देशानुसार मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश गोयल एवं मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में गौरव पथ,पर राजमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई l

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह रायइबाग मंडल,राकेश बागरेचा शास्त्री नगर मंडल, सुनील कुमार पावटा मंडल, मनीष परिहार महामंदिर मंडल, माधो सिंह परिहार रातानाडा मंडल, सुरेश भाटी लाल सागर मंडल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा भुवन माथुर, महामंत्री कविता कृष्णमूर्ति, उपाध्यक्ष ललिता सुखनानी, मंत्री संजू व्यास, आईटी सेल प्रियंका त्यागी,आशा झाझरिया, मीनाक्षी कोठारी, प्रेरणा त्रिवेदी, रेखा शर्मा एवं अन्य उपस्थित थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: