Doordrishti News Logo

माइक्रो कंटेनमेंट जोन में लिया

जोधपुर, शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को रातानाडा के केशरबाग इलाके में एक घर में पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव आने पर वहां पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन में लिया गया है। पुलिस के अनुसार एसीपी दरजाराम, आरएएस अपूर्वा एवं रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम आदि वहां पर पहुंचे। एक ही घर में पांच लोगों के संक्रमित मिलने पर वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन लगाया गया है। अधिकारियों की इस टीम ने बाद में सुभाष चौक क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया।

Related posts: