Doordrishti News Logo

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

  • रक्तदान भी करेंगे मतदान भी करेंगे थीम
  • रक्तशाला जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज।नगरनिकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जन-सहभागिता बढ़ाने,शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने तथा विशेषकर युवा एवं नवीन मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं स्वीप प्रकोष्ठ,जोधपुर द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

सालावा रोड पर रंजिश के चलते कंस्क्ट्रशन ठेकेदार पर हमले का आरोप

इसी क्रम में सामाजिक सरोकार के साथ लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश देने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के तहत बुधवार, 2 सितम्बर को “रक्तदान भी करेंगे, मतदान भी करेंगे” थीम पर एक दिवसीय वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह शिविर रक्तशाला जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व को मतदान जैसे लोकतांत्रिक कर्तव्य से जोड़ते हुए आमजन, विशेषकर युवाओं एवं नवीन मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सहभागिता करने के साथ ही नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।

चुनाव का पर्व-देश का गर्व।
वोट करें-लोकतंत्र को मजबूत करें।

Related posts: