सुबह जमकर बरसी बदरिया, परनाले बहे
जोधपुर, दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश में सक्रिय हो रखा है। रविवार को सावन का महिना लगने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी और भारी भी हुई। इधर आज सावन का पहला सोमवार मारवाड़ वासियों के खुशियां लेकर आया। सुबह घिर आई काली घटाओं ने जमकर पानी बरसाया। मानों खुद इंद्रदेव महादेव का जलाभिषेक कर रहे हो। सुबह हुई बारिश से घरों में परनाले शुरू होने के साथ ही सड़क़ों पर भी खूब पानी बहने लगा। मारवाड़ के पाली जालोर सिरोही और बाड़मेर में भी बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
सावन के पहले सोमवार पर अलसुबह काली घटाएं टूटकर बरसी। आसमां पूरी तरह घटाटोप हो रखा था। अलसुबह हुई बारिश से मौसम एक तरफ खुशनुमा हो गया। लोगों के चेहरों पर सावन के पहले सोमवार पर हुई बारिश से खुशी छा गई। अभी आसमां पर बादलों का डेरा बना हुआ है। हालांकि सुबह साढ़े आठ बजे के बाद धूप भी खिलने लगी थी। हवा की गति तेज है। ऐसे में बादलों का ठहराव नहीं होने से बारिश की अभी उम्मीद नहीं की जा सकती। सुबह हुई अच्छी बारिश से गर्मी व उमस से काफी हद तक राहत महसूस की गई।
ये भी पढें – दान शब्द की व्याख्या
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

