Doordrishti News Logo

पहले इंस्टाग्राम पर पहचान फिर डिजिटल करेंसी में इंवेस्ट के नाम पर 57.55 लाख ठगे

  • दुकानदारी करने वाला आया महिला के झांसे में
  • लुटा बैठा बिके मकान की रकम

जोधपुर(डीडीन्यूज),पहले इंस्टाग्राम पर पहचान फिर डिजिटल करेंसी में इंवेस्ट के नाम पर 57.55 लाख ठगे। शहर के प्रतापनगर बिजलीघर के पीछे रहने वाले एक दुकानदार को महिला ने डिजिटल करेंसी में मोटे मुनाफे का लालच देकर 57. 55 लाख की ठगी कर डाली।

महिला से उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर हुई फिर वह वाट्सएप कॉल करने लगी। इसके बाद वह उसे झांसे में लेती गई और ठगी का शिकार बना डाला। पीडि़त ने अब प्रतापनगर सदर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। पीडि़त बिजली कार्य की दुकान चलाता है।

थाने के सबइंस्पेक्टर देवाराम ने बताया कि इसमें प्रतापनगर बिजलीघर के पीछे जे-249 में रहने वाले हरिश कुमार पुत्र जेसाराम जीनगर ने रिपोर्ट है। इसमें बताया कि वह दुकानदारी करता है। उसके मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर एक महिला सेजल अग्रवाल से पहचान हो गई थी। बाद में सेजल ने उसे डिजिटल करेंसी में इंवेस्ट करने पर बड़े मुनाफे की बात की थी। जिस पर हरिश कुमार ने 16 अप्रेल को पहली बार 14 हजार रुपए इंवेस्ट किए थे। जिसके बदले में उसे तत्काल दो हजार का मुनाफा यानी 16 हजार रुपए दिए गए।

डॉ सिंवर बने सह आचार्य

इन रुपयों को उसने खाते से निकाल भी लिए। मगर बाद में सेजल ने उसे ज्यादा पैसे लगाने के लिए उत्प्रेरित किया और कहा कि ज्यादा लगाने पर ज्यादा मुनाफा होगा। इसके बाद वह 28 मई तक पैसे लगाता गया और कुल 57 लाख 55 हजार 491 रूपए लगा दिए।

इतनी बड़ी रकम के बारे में पीडि़त हरिश कुमार ने बताया कि उसका मकान बिकने पर 25 लाख रुपए आए थे बाकी वह उधार और इधर उधर से करके लाया था। आरोपी महिला सेजल अग्रवाल के साथ एक अन्य व्यक्ति भी इस फ्रॉड में शामिल है। सेजल खाता संख्या भेजती रहती थी। आखिर में जब रुपए लौटाने की बात आई तो आरोपियों ने कहा कि वे 17 लाख रुपए खाते में डालेगा तो उसे रकम मिल पाएगी। एसआई देवाराम ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026