Doordrishti News Logo

नेशनल राउंडनेट (स्पाइक बाॅल) प्रतियोगिता का प्रथम आयोजन जोधपुर में

भारत मे पहली बार हो रही है यह प्रतियोगिता

जोधपुर,17 अप्रैल 2022 को इंडिया राउंडनेट (स्पाइक बाॅल) फेडरेशन की जूम एप के माध्यम से प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न हुई। मीटिग की मेजबानी इंडिया राउंडनेट (स्पाइक बाॅल) फेडरेशन जनरल सेक्रेटरी जगप्रीत सिंह बक्शी ने की। सब की मौजूदगी में तय हुआ कि आगामी 15 से 17 मई को सरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान सूरसागर जोधपुर में प्रथम सीनियर पुरूष व महिला,प्रथम जूनियर बालक-बालिका और प्रथम सब जूनियर बालक- बालिका, राउंडनेट (स्पाइक बाॅल) नेशनल चैम्पियनशिप आयोजित होना तय हुआ है।

राउंडनेट (स्पाइक बाॅल) यूएसए से चलता है। इस गेम को विश्व में 92 देश खेलते हैं। टैक्नीकल कमेटी के पदाधिकारी जयवन्त बोभाटे एवं श्रीकांत अठवाल ने बताया कि भारत में प्रथम बार इस खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसकी मेजबानी राजस्थान कर रहा है। इस मीटिंग में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व भूराराम चौधरी ने किया। जनरल बॉडी मीटिग में उनके आग्रह पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर राजस्थान को मिला। यह बहुत गर्व की बात है कि विश्व भर में राउंड नेट (स्पाइक बाॅल) इंटरनेशनल प्रतियोगिता ईएसपीएन स्पोर्ट्स चैनल द्वारा प्रायोजित की जाती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026