देर रात नशे के लिए रूपए नहीं देने पर दुकानदार पर फायरिंग

  • दुकानदार का कंधा चोटिल
  • बदमाश की तलाश

जोधपुर, शहर के निकट चौखा गांव में माता वैष्णव नगर में देर रात एक दुकानदार पर बदमाश ने नशे के लिए रूपए नहीं दिए जाने से फायर कर दिया। इससे छर्रा उसके बाएं कंधे से छू कर निकल गया। प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार को छुट्टी दे दी गई। दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बदमाश घटना के बाद भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है। एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि चौखा स्थित माता वैष्णव नगर में सुनील सिंधी अपनी एक दुकान चलता है।

वहीं राजा उर्फ चेतन मेघवाल आए दिन उससे नशे के लिए रूपयों की मांग करता रहता है और सौ पचास रूपए ले जाता है। रात 11 बजे के आस पास राजा उर्फ चेतन मेघवाल उसके पास आया और नशे के लिए रूपए मांगे। रूपए देने से इंकार करने पर राजा मेघवाल ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे उसके बाएं कंधे के पास से गोली निकल कर चली गई। उसके कंधे पर जख्म लगा है। आरोपी पहले प्रतापनगर इलाके में रहता था। वह अब तीन चार दिन पहले ही यहां पर आकर रहने लगा था। सूचना पर एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा, राजीव गांधी नगर थानाधिकारी अनिल यादव आदि वहां पहुंचे। मगर बदमाश भाग गया था। तब पुलिस की टीम उसके पीछे लगाई गई। इधर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews