Doordrishti News Logo

माता का थान रावला बेरा में दिनदहाड़े फायरिंग, कार हटाने की बात लेकर बदमाशों ने तानी रिवाल्वर

  • तीन चार राउण्ड फायर
  • गोली छूकर निकली
  • एक व्यक्ति हुआ घायल
  • एक बदमाश दस्तयाब

जोधपुर, शहर में अवैध हथियार बेखौफ इस्तेमाल किए जा रहे हैं। अपराधियों में अब पुलिस का भय खत्म होने जैसा लग रहा है। शहर में आज सुबह माता का थान इलाके में रावला बेरा में कार हटाने की बात को लेकर बदमाश प्रवृति के युवकों ने क्षेत्रवासियों से उलझने के साथ फायरिंग की। पहले रिवाल्वर तान कर धमकाया और बाद में तीन चार राउण्ड फायर कर दिए। गोली चलने से एक व्यक्ति इसकी चपेट में आया और गोली छूकर उसे सीने के पास से निकल गई। छर्रा लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ करते हुए एक युवक को दस्तयाब कर लिया। अन्य युवकों की अब सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

माता का थान रावला बेरा में दिनदहाड़े फायरिंग, कार हटाने की बात लेकर बदमाशों ने तानी रिवाल्वर

बताया जाता है कि बदमाश प्रवृति के युवक यहां क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दिए जाने की कार्रवाई जारी थी। माता का थान क्षेत्र में रावला बेरा निवासी अशोक सिंह के अनुसार वह सुबह अपनी बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्राली लेकर आया था। गली में एक दिल्ली पासिंग नंबर की कार खड़ी थी। इसमें सवार युवक से अशोक सिंह ने कार को साइड में लगाने की बात की। तब युवक उसे धमकाने लगा और रिवाल्वर दिखाने लगा। इस बात को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया। क्षेत्रवासी एकत्र होकर विरोध जताने लगे तब अर्धनग्न हालत में मौजूद युवक ने रिवाल्वर दिखाकर क्षेत्रवासियों को भी धमकाने लग गया। वह कार से उतर कर लोगों से मारपीट पर उतारू होने के साथ गाली गलौच करने लगा।

माता का थान रावला बेरा में दिनदहाड़े फायरिंग, कार हटाने की बात लेकर बदमाशों ने तानी रिवाल्वर

क्षेत्रवासी जब ज्यादा विरोध करने लगे तब रिवाल्वर ताने युवक ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक द्वारा तीन चार राउण्ड फायर किए गए। हमलावर कार लेकर भागे तब लोग भी पीछे से उन्हें पकड़ऩे के लिए कार का पीछा किया। फायरिंग किए जाने से पीडि़त अशोक सिंह के बड़े भाई सतोष सिंह रिवाल्वर से निकली गोली की चपेट में आया और गोली उसके सीने को छूकर निकल गई। जिससे वह घायल होने के साथ लहूलुहान हो गया। बाद उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के साथ अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

सूचना पुलिस उपायुक्त भुवन भूषण यादव, माता का थान थानाधिकारी निशा भटनागर आदि मौके पर पहुंचे। डीसीपी यादव के अनुसार एक युवक को दस्तयाब किया है, जिससे पूछताछ चल रही है। अन्य बदमाशों की पहचान के प्रयास कर सरगर्मी से तलाश जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026