Doordrishti News Logo

शहर में जमकर हुई आतिशबाजी, श्रद्धापूर्वक मनाया भाईदूज

दीपोत्वस

  • दोपहर में निकले लोग रामाश्यामा के लिए
  • एक दूसरे दी बधाइयां

जोधपुर,शहर में दीपोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। रात से शुरू हुई आतिशबाजी मंगलवार की तड़क़े तक चलती रही। शहर पूरी तरह रोशनी से जगमग रहा। कई स्थानों पर काफी सालों बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन हुआ।

शहर में सोमवार को दीपोत्सव के बाद मंगलवार को रामाशयामा की परंपरा निभाई गई। हालांकि लोगबाग काफी देर बाद ही निकले। सूतक काल चलने से लोग काफी देर बाद अपने घरों से रिश्तेदारों और परिचितों से मिलने गए। पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने भी रात को शहर का भ्रमण करते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को दीपावली की बधाइयां दी और उन्हें मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

ये भी पढ़ें- गैस हादसा पीड़ितों को शेखावत ने दी दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता

आज यम द्वितीय या भाईदूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाइयों पर मोळी आदि बांधने के साथ मस्तक तिलक लगाकर पूजा अर्चना की और अपनी पसंद अनुसार भेंट भी प्रदान किया। भाईदूज को परंपरागत रूप से मनाया जाता रहा है।

fireworks-broke-out-in-the-city-bhai-dooj-celebrated-reverently

भीतरी शहर मेें रंगारंग कार्यक्रम, रोशनी से नहाया

शहर में सोमवार की रात को दीपोत्सव धूमधाम से चला। आतिशबाजी मंगलवार की अलसुबह तक चलती रही। रात को शहर में जगमग लाइटों को देखने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। भीतरी शहर के त्रिपोलिया बाजार, बाटा तिराहा के पास में और सरदारपुरा बी रोड पर रंगारंग कार्यक्रमों आयोजन हुआ। काफी सालों बाद शहर में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से लोगों ने इसका जमकर आनंद उठाया।

पुलिस का माकूल बंदोबस्त, मचान और दूरबीन से रही नजर

शहर में रात को लक्ष्मी पूजन के बाद लोगबाग अपने अपने घरों से रोशनी देखने को निकले। पुलिस की माकूल व्यवस्था थी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक तरफ महिला शक्ति टीम सडक़ों पर रही तो दूसरी तरफ नई सडक़, पावटा, जालोरी गेट पर बने मचान से अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने नजर रखी। शहर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

दोपहर बाद रामाश्यामा की परंपरा निभाई

दीपोत्सव के दूसरे दिन यानी मंगलवार को लोगों ने दोपहर बाद रामाश्यामा की परंपरा को निभाया। लोगों ने एक दूसरे का सोशल मीडिया पर तो बधाई संदेश भेजे ही साथ ही एक दूसरे से मिलकर बधाइयां प्रेषित की। रिश्तेदारों और परिचितों के आने जाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। कई लोगों ने ग्रहण के चलते बुधवार सुबह गोवर्धन पूजा की और रामाश्यामा को भाई दूज के साथ मनाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed