Doordrishti News Logo

11 दमकलों ने पाया सुबह साढ़े नौ बजे काबू

जोधपुर, शहर के पाली रोड स्थित झालामंड में एक बैंक के पीछे स्थित हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार की तड़क़े सवा चार बजे भी भीषण आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर आग से गोदाम में रखी लाखों की लकड़ीय़ां आग की भेंट चढ़ गई।

Fire in warehouse of Handicraft factory, loss of millions

करीबन 11 दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर सुबह साढ़े नौ बजे तक काबू पाया जा सका।आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है,अनुमान है कि लाखों का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री मालिक मनोज भारती बताया जाता है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

Fire in warehouse of Handicraft factory, loss of millions

दमकल सूत्रों के मुताबिक बुधवार की तड़क़े सवा चार बजे के आस पास झालामंड स्थित कैनरा बैंक के पीछे स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग की सूचना पर बासनी से एक गाड़ी भेजी गई।

मगर आग की विकरालता को देखते शास्त्री नगर एवं नागौरी गेट से भी दकमलों को रवाना किया गया। इस बीच चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान, फायर अधिकारी हेमराज शर्मा, फायरमैन प्रशांतसिंह व अन्य पहुंचे। बताया गया कि फैक्ट्री परिसर काफी बड़ा होने से गोदाम में लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026