Doordrishti News Logo

जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग

जोधपुर, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर का वाशर खराब होने से उपभोक्ता के घर हुई आगजनी व नुकसान के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन व स्थानीय गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ता को 25 हजार रुपए हर्जाना अदा करने का आदेश दिया है।

मामले के अनुसार उम्मेदपुरा, जोधपुर निवासी वीणा भंडारी ने आयोग के समक्ष इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन व स्थानीय वीरशिव गैस एजेंसी के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि 23 मार्च, 2014 को रसोई में पुराना सिलैंडर खत्म होने पर उसके द्वारा नया सिलैंडर लगाते समय सिलेंडर का रबर वाशर खराब होने से गैस लिकेज होकर इसमें आग लग गई, जिससे उसका शरीर जल गया व किचन में सामान का काफी नुकसान हो गया।
आयोग के अध्यक्ष डॉ श्याम सुन्दर लाटा, सदस्य डॉ अनुराधा व्यास, आनंद सिंह सोलंकी की बैंच ने सुनवाई के बाद त्रुटियुक्त सिलैंडर  के फलस्वरूप घटित  उक्त दुर्घटना के लिए विपक्षीगण को जिम्मेदार ठहराते हुए परिवादिनी को 25 हजार रुपए हर्जाना व 5 हजार रुपए परिवाद व्यय अदा करने हेतु इंडेन कंपनी व गैस एजेंसी को आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें –ग्रामीण पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर खोली 12 से ज्यादा नकबजनी की वारदातें

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026