Doordrishti News Logo

जोधपुर, घांचियो की प्याऊ शिकारगढ क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम दुकान में आधी रात को आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिये करीब आधा दर्जन दमकलों को चार घंटे का समय लगा।

नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केंद्र के फायरमैन मुकेश सैनी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना मिली कि घांचियो की प्याऊ शिकारगढ़ मुख्य रोड पर कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी है।

Fire at midnight in junk warehouse

इस पर नागोरी गेट अग्निशमन केंद्र उत्तर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी लोकेश गोठवाल के निर्देशन में नागोरी गेट अग्निशमन केंद्र  से चार गाड़ीय़ों को रवाना किया, भीषण आग को देखते हुए शास्त्री नगर तथा बासनी अग्निशमन केंद्र से एक-एक वाहन को रवाना किया गया।

आग लगने की सूचना पर रातानाडा थाना अधिकारी लीलाराम भी वहां पहुंचे। इस भीषण आग पर लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। फायरमैन महेंद्र कुमार डाबी, राज खान, नरेंद्रसिंह, राकेश देवड़ा, कैलाश चौरडिय़ा, विनोद, सुनील, मुकेश सैनी,वाहन चालक रवि कुमार, अर्जुन लाल कड़वासरा ने मिलकर काबू पाया। आग से लाखों का कबाड़ जलकर नष्ट हुआ है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026