Doordrishti News Logo

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण चौराहा के पास में बुधवार की रात को दो गुटों में झगड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग निकले। सूत्रों के अनुसार सर्किल के पास में तलवारबाजी हुई है। मगर पुलिस ने फिलहाल ने इसकी पुष्टि नहीं की है। झगड़ा जेडीए के पास में किसी ढाबे पर खाने की बात को लेकर हुआ है। हमलवार भागने में सफल हो गए।

एसीपी पूर्व दरजाराम ने बताया कि जेडीए सर्किल पर झगड़े की सूचना मिली थी। तब पुलिस वहां पहुंची। झगड़े में भगत की कोठी निवासी महेंद्र चौधरी घायल हुआ है। वह अपने दो तीन दोस्तों के साथ जेडीए के पास में खाना खाने आया हुआ था। तब वहां पर किसी कंडारा नाम के शख्स से बोलचाल के बाद झगड़ा हुआ था। हमलावर भी तीन चार लोग थे। जो वारदात के बाद फरार हो गए। झगड़े में महेेंद्र चौधरी जख्मी हो गया। उसके पैर में ज्यादा चोट लगना बताया जाता है। एसीपी दरजाराम ने बताया कि घायल महेंद्र चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर सूत्रों के मुताबिक जेडीए सर्किल के पास में तलवारबाजी हुई थी। मगर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026