Doordrishti News Logo

नागौरी गेट सर्किल पर किन्नरों के बीच घमासान,परस्पर केस दर्ज

जोधपुर,नागौरी गेट सर्किल पर किन्नरों के बीच घमासान,परस्पर केस दर्ज। शहर के नागौरी गेट अम्बेडकर सर्कल के पास शुक्रवार को वर्चस्व एवं क्षेत्र को लेकर किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद नागौरी गेट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि अम्बेडकर सर्कल के पास शुक्रवार की दोपहर में किन्नर समाज के दो पक्ष आमने सामने हो गए,जिसके बाद दोनों पक्षों में वर्चस्व एवं क्षेत्र को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। सूचना पर नागौरी गेट थाना पुलिस ने मय जाब्ता मौके पर पहुंची और सभी झगड़ा कर रहे किन्नरों को थाने लाया गया और बाद में दोनों पक्षों की तरफ से परस्पर मामले दर्ज कराए गए।

यह भी पढ़ें – रेलवे अस्पताल में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर संम्पन्न

थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि एक पक्ष की ओर से कान्ता किन्नर, गुरु सरोज मासी गादीपति मारवाड किन्नर समाज निवासी किन्नरो की हवेली सकड़ी गली घंटाघर की तरफ से मामला दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष गौरी किन्नर गुरु गुलाबा बुआ निवासी शीतला माता मन्दिर के पास नागौरी गेट से केस दर्ज किया गया। किन्नर समाज के दोनो पक्षों में वर्चस्व एवं क्षेत्र को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026