Doordrishti News Logo

रात को हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जोधपुर,रात को हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,सुबह पाया सका काबू।शहर के निकट बोरानाडा स्थित रिको चतुर्थ फेज में देर रात एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री श्रमिकों की तरफ से अपने स्तर पर आग को काबू करने का प्रयास किया गया। मगर काबू नहीं हो पाई। इधर सुबह बोरानाडा फायर स्टेशन को सूचना मिलने पर दो गाडिय़ां मौके पर भेजी गई। घंटे भर में आग पर काबू कर लिया गया। आग से मशीनरी जल कर नष्ट हो गई।

ये भी पढ़ें- राजस्थान स्थापत्य कला बोर्ड गठन को मंजूरी

बोरानाडा फायर स्टेशन प्रभारी हेतराम ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि बोरानाडा स्थित रिको चतुर्थ फेज की केबी आर्ट हैण्डीक्राफ्ट में आग लगी, इस पर दो दमकल के साथ प्रभारी हेतराम,जसराज,राजू,पंकज एवं सुरेंद्र सिंह वहां पहुंचे। प्रभारी ने बताया कि आग देर रात में लगी थी। फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से रात में आग को बुझाने का प्रयास किया गया,मगर काबू नहीं होने पर सुबह आग की सूचना मिली थी। आग से मशीनरी जलकर नष्ट हो गई। डस्ट कलेक्टर को नुकसान पहुंचा है,अन्य सामग्री भी जली है।आग को काबू कर लिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026