चलती ट्रेन में जेवरात चोरी करने वाली,एमपी गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार

जीआरपी थाना जोधपुर ने किया वारदात पर्दाफाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चलती ट्रेन में जेवरात चोरी करने वाली,एमपी गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार। रेलवे पुलिस जोधपुर की टीम ने करीब ढाई माह पूर्व बीकानेर से पाली जाते समय एक महिला के बैग से लाखों रुपये की सोने की ज्वैलरी चुराने के आरोप में मध्यप्रदेश की काडिया गैंग की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आरोपी महिला के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यो के पुलिस थानो में मैरिज गार्डन से जैवरात चोरी,बैक से पैसे निकालने वाले ग्राहको की नगदी चोरी एवं मादक पदार्थ की तस्करी के प्रकरण उक्त महिला अभियुक्ता के विरूद्ध दर्ज है।

जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारिक ने बताया कि 26 सितम्बर को परिवादी लक्ष्मी निवासी बीकानेर ने एक रिपोर्ट दी कि में बीकानेर से ट्रेन नंबर 14707 रणकपुर एक्सप्रेस से बीकानेर से है पाली के लिए यात्रा कर रही थी। इस दौरान मेरे हैण्ड बैग से किसी अज्ञात ने मेरे जेवरात सोने का नेकलेस,रखडी सेट,अगुंठी एवं चांदी की पायल की एक जोडी आदि चोरी कर लिया। जिस पर प्रकरण संख्या 122/2025 धारा 305(बी) बीएनएस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने मुक्ता पारीक पुनि.थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमें कंचन राठौड़ सउनि,सुभाष चन्द्र सउनि,दीपेन्द्रपाल सिंह हैड कानि नं 71 साईबर सैल कार्यालय पुलिस अधीक्षक,जेठाराम हैडकानि नं 45,रिड़मलसिंह कानि 389,मोहन लाल कानि 340,सुनिल भादु कानि 291,संतोषकुमारी मकानि नं 403 ने मिलकर उक्त वारदात का खुलासा किया।

उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पूर्णतया अज्ञात होने से मुल्जिम की पहचान करना बहुत मुश्किल कार्य था। मुल्जिमो की तलाश हेतु ट्रेनो में विशेष गस्त एवं निगरानी रखी गई। इस प्रकार की घटना कारित करने वाले अपराधियो का डाटा चैक किया गया। तकनीकी पहलूओ का सुक्ष्मता से विश्लेषण किया जाकर इस घटना को कारित करने वाली अभियुक्ता की पहचान की जाकर अभियुक्ता राखी निवासी कडिया सांसी पुलिस थाना बोड़ा जिला राजगढ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया व अभियुक्त से प्रकरण में चोरी गये सोने/चांदी के जैवरात बरामद किये गये। मुल्जिम को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य प्रकरणो में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार महिला गॉव कडिया सांसी, तहसील पचोर पुलिस थाना बोड़ा जिला राजगढ मध्यप्रदेश की रहने वाली है। कडिय़ा गैंग मुख्य रूप से मैरिज गार्डन से जैवरात चोरी,बैंको में काउण्टर से पैसो निकालने वाले ग्राहको के बैग में से कट लगाकर नगदी चोरी एवं भीडभाड वाले स्थान मेलो,बस स्टेण्ड एवं रेल्वे स्टेशनो पर भीड का फायदा उठाकर महिलाओ के बैग में से जैवरात एवं नगदी चोरी करते है। कडिय़ा गैंग के सदस्य 2 या दो से अधिक सदस्यो के ग्रुप में रहते है तथा इनके साथ छोटे बच्चे भी होते है। गैंग की महिला सदस्यों द्वारा मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दिन समारोह में मौजूद रहकर जैवरात के गहनो वाले बैग/पर्स की रैकी की जाती है तथा मौका मिलते ही जैवरात का बैग चोरी करके फरार हो जाते है।

बैंको के केस काउण्टर/एटीएम पर पैसे निकालने के दौरान ग्राहको को निशाना बनाकर उनके बैग में से नगदी चोरी की जाती है तथा भीडभाड़ वाले स्थानो जैसे मेलो,बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशनो पर टिकट काउण्टर या बस/रेल में चढते समय गेट पर भीड़ में चोरी छुपे यात्रियो के पर्स/बैग में से नगदी,जैवरात चोरी कर फरार हो जाते है। इन अपराधियों द्वारा देश भर के विभिन्न राज्यों में नगदी/जैवरात चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है।

गिरफ्तार राखी सिसोदिया पत्नी जुगनू उर्फ जंगवली सिसोदिया जाति सांसी सिसोदिया उम्र 45 साल निवासी कडिय़ा सांसी पोस्ट पिपल्या रसोड़ा पुलिस थाना बोड़ा जिला राजगढ (मध्यप्रदेश) की निवासी है। जिसके विरूद्ध पूर्व मे राजगढ चुरू, इन्दौर,चन्द्रपुर महाराष्ट्र,मथूरा, आगरा पर चोरी के प्रकरण दर्ज है तथा जबलपुर मध्यप्रदेश मे एनडीपीएस मे प्रकरण दर्ज है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026