Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले की फलौदी थाना पुलिस ने चर्चित किशोर जावा हत्याकाण्ड में ढाई माह से फरार पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक ग्यारह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और एक आरोपी अभी तक फरार है। थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि गत एक फरवरी की रात आठ बजे फलोदी की हरिजन बस्ती में किशोर जावा की हत्या कर दी गई थी। 12 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार वार्ड-2 हरिजन बस्ती निवासी मुरली वाल्मिकी व उसके पुत्र पवन को गिरफ्तार किया गया। पकड़ में न आने पर 37 पुलिस एक्ट के तहत इन दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। प्रकरण में एक और आरोपी भी शामिल था जो पकड़ में नहीं आ सका है। इस मामले में अब तक अमित, रवि, विक्रम, जीतू, अक्षय, कमल, मदन, शिव व प्रकाश को गिरफ्तार जा चुका है।

Related posts: