Doordrishti News Logo

बीमार ससुर से मिलने रात को परिवार गया सुबह लौटा तो लाखों की चोरी हुई थी

जोधपुर,बीमार ससुर से मिलने रात को परिवार गया सुबह लौटा तो लाखों की चोरी हुई थी।शहर के आरटीओ के पीछे श्रीराम नगर में एक घर में गुजरी रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवरात के साथ नगदी पर हाथ साफ कर डाला। रिपोर्ट देने वाला अपने ससुर के बीमार होने पर पावटा लक्ष्मीनगर गया था। सुबह लौटे तो चोरी का पता लगा। इस बारे में अब माता का थान पुलिस जांच कर रही है। आरटीओ के पीछे श्रीराम नगर गली नंबर 8 में रहने वाला मदनलाल गुप्ता पुत्र बाबूलाल महाजन के ससुर की तबीयत ठीक नहीं होने पर वह परिवार सहित 23 अगस्त की रात को पावटा लक्ष्मी नगर गया था। रात को परिवार वहीं रुक गया था। अगले दिन सुबह यानी 24 अगस्त को घर पहुंंचे तो ताले टूटे मिले।

यह भी पढ़ें – पेड़ के सहारे चढ़े गोदाम में घुसे दराज से सात लाख की नगदी चोरी

अज्ञात चोर घर की अलमारी और बक्सों से पांच ग्राम सोने की अंगूठी, 12 ग्रााम की दो चेन,पांच ग्राम के कान के टोप्स,45 ग्राम की चांदी की पायल जोड़ी,5 चांदी के सिक्के,एक मोबाइल एवं 50 हजार की नगदी ले गए। नोट 1,2,5,10,100 एवं 500 की शक्ल में थे। पीडि़त ने अब इस बारे में माता का थान थाने में मामला दर्ज करवाया है। जांच हैडकांस्टेबल भागीरथ की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: