Doordrishti News Logo

फर्जी तरीके जमीन हथियाने वाला जालसाज गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की उदयमंदिर पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी से जुड़े एक प्रकरण में आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि घटना में भलासरिया निवासी खुशालसिंह पुत्र हुकम सिंह की तरफ से जमीन धोखाधड़ी का प्रकरण देवी सिंह पुत्र बाघ सिंह के खिलाफ दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया गया कि हुकमसिंह की जमीन भलासरिया गांव में है। जिसके फर्जी तरीके से एग्रीमेंट करने,अंगुठा लगाने का पता लगा था। इस पर केस दर्ज करते हुए अब आरोपी देवीसिंह पुत्र बाघसिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि वह पहले भी जमीन धोखाधड़ी के प्रकरणों में जेल जा चुका है। 34 बीघा 8 बिस्वा जमीन का फ्रॉड किया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews