Doordrishti News Logo

फैसल सैयद राजस्थान शूटिंग टीम के मैनेजर नियुक्त

जोधपुर, राजस्थान के उभरते हुए निशानेबाज और राजस्थान पुलिस शूटिंग टीम के सदस्य फैसल सैयद को राजस्थान शूटिंग टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। संभवतः वह अब तक के सबसे कम उम्र के मैनेजर हैं।
राजस्थान राइफल एसोसिएशन की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार अहमदाबाद में हो रही ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में जाने वाली राजस्थान टीम के मैनेजर के रूप में जोधपुर के फैसल सैयद को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात फैसल पिछले लंबे समय से शूटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। करीब एक दशक के शूटिंग कैरियर के दौरान उन्होंने 50 से अधिक विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कई पदक प्राप्त किये हैं। वर्ष 2018 में उनकी नियुक्ति राजस्थान पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से हुई थी, तब से वह राजस्थान पुलिस शूटिंग टीम के भी सदस्य हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed